फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: महाराष्ट्र में बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को किया कुर्क

Sat, 15 Feb 2025 01:27 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में मेसर्स वन वर्ल्ड क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड (ओसीपीएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलाशी अभियान चलाया। इसके तहत जांच एजेंसी ने 12 फरवरी और 13 फरवरी को राज्य के अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी की और कई संपत्तियों को कुर्क कर दिया।
विज्ञापन
ईडी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत ईडी ने 12 फरवरी और 13 फरवरी को राज्य के अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी की और कई संपत्तियों को कुर्क कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए ईडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मुंबई में ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में मेसर्स वन वर्ल्ड क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड (ओसीपीएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


ईडी की और से दी गई जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 13 फरवरी 2025 को मुंबई में 8 अलग-अलग स्थानों पर की गई। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए और उन्हें जब्त कर लिया गया।

1.69 करोड़ की संपत्ति कुर्क
साथ ही ईडी ने आगे एक दूसरे पोस्ट में बताया कि ईडी ने 12 फरवरी 2025 को पीएमएलए, 2002 के तहत मेसर्स राजमल लखीचंद ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के बैंक धोखाधड़ी मामले में महाराष्ट्र के जलगांव और नासिक जिलों में स्थित 1.69 करोड़ रुपये की कई अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।
विज्ञापन


धोखाधड़ी में फंसे जमकर्ताओं को दी थी राहत
बीते महीने जनवरी में ऐसे ही एक मामले में महाराष्ट्र के एक सहकारी बैंक के धोखाधड़ी में फंसे लाखों जमाकर्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बताया कि उसने महाराष्ट्र के एक सहकारी बैंक के धोखाधड़ी में फंसे लाखों जमाकर्ताओं को 289 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि यह मामला पेन (रायगढ़ जिला) पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से सामने आया था। मामले में आरोप था कि पेन कोऑपरेटिव अर्बन बैंक के अधिकारियों ने अपने ऑडिटर्स के साथ मिलकर बैंक के खातों में हेरफेर किया, जिससे बैंक को 651.35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें