फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: ईडी ने बीसी जिंदल ग्रुप के 13 ठिकानों पर की छापेमारी, कंपनी पर विदेशी मुद्रा कानून उल्लंघन का आरोप

Thu, 18 Sep 2025 12:27 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी ने बीसी जिंदल ग्रुप की कंपनियों के कम से कम 13 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
विज्ञापन
ED - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बीसी जिंदल ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। जिंदल ग्रुप का वार्षिक कारोबार 18,000 करोड़ रुपये से अधिक है और यह बिजली क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  IFQM: 'विकसित भारत के लिए गुणवत्ता प्रबंधन सबसे जरूरी', वित्त मंत्री सीतारमण ने कौशल विकास पर दिया जोर

13 ठिकानों पर हुई छापेमारी

उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद स्थित ग्रुप के निदेशकों और अधिकारियों से जुड़े कम से कम 13 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। कंपनी पर विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन का संदेह है।

सूत्रों ने बताया कि ईडी कंपनी की समूह इकाइयों जैसे जिंदल इंडिया थर्मल पावर लिमिटेड और जिंदल इंडिया पावरटेक लिमिटेड द्वारा विदेशी निवेश और विदेशी इकाइयों में धन जमा करने के संबंध में संदिग्ध फेमा उल्लंघन की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें