फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raid in Bengal: ईडी ने 'रश्मि ग्रुप' के ठिकानों पर की छापेमारी, 73.40 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का है मामला

Fri, 15 Jul 2022 02:51 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह कंपनी और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ 73.40 रुपये की एक गड़बड़ी के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (15 जुलाई) को कहा है कि उसे 95 करोड़ रुपये की बैंक डिपोजिट वाले खाते को सीज किया है। ये खाते पश्चिम बंगाल के रश्मि ग्रुप से संबंधित हैं।

विज्ञापन


ईडी की ओर से यह भी कहा गया है कि एजेंसी ने पश्चिम बंगाल स्थित रश्मि ग्रुप के ठिकानों पर मनी लाउंड्रिंग के एक मामले की जांच के दौरान छपेमारी भी की है। 

केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह कंपनी और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ 73.40 रुपये की एक गड़बड़ी के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


इस मामले में कंपनी पर आरोप है कि उसने भारतीय रेलवे के ड्अल फ्रेट पॉलिसी का गलत ढंग से फायदा उठाया है। ईडी ने बताया है कि यह छापेमारी बीते 13 जुलाई को बंगाल में कंपनी के तीन ठिकानों पर की गई थी। 

मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला रश्मि समूह की कंपनियों के खिलाफ सीबीआई की ओर से दर्ज की गई एक प्राथमिकी के बाद सामने आया है। इस मामले में रश्मि ग्रुप की कंपनियां रश्मि सीमेंट लिमिटेड और रश्मि मेटालिक लिमिटेड भी शामिल हैं। 

इस छापेमारी के दौरान कंपनी के एक बैंक खाते को सीज किया गया जिसमें डिपॉजिट के रूप में 64.97 करोड़ रुपये जमा हैं। वहीं, छापेमारी के दौरान कंपनी के ठिकानों से 1.01 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें