कोलकाता के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीसीएसएससी) के तत्कालीन सलाहकार शांति प्रसाद सिन्हा को सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया है। ईडी ने बताया है कि उन्हें विशेष न्यायालय (पीएमएलए), कोलकाता के समक्ष पेश किया गया और अदालत ने 08 अप्रैल 2024 तक 05 दिनों के लिए ईडी की हिरासत मंजूर की है।