ईडी ने मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को कोविड बॉडी बैग घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि मैं एजेंसी के सामने पेश होऊंगी। मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के वकील राहुल अरोटे ने बताया है कि पेडनेकर ने ईडी से चार सप्ताह का समय मांगा है क्योंकि उन्हें ईडी द्वारा आवश्यक सभी दस्तावेजों को इकट्ठा करने के लिए और समय चाहिए। ईडी ने कहा है कि वे हमें इसकी जानकारी देंगे।