फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: पोंजी स्कैम मामले में ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, ब्याज दरों पर डॉयचे बैंक ने जताया अनुमान

Tue, 14 Jan 2025 02:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Biz Updates: ईडी ने टोरेस पोंजी स्कीम मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। ईडी के अनुसार इस मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप शामिल हैं। दूसरी ओर, डॉयचे बैंक ने फरवरी में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में 0.25% की कटौती करने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने टोरेस पोंजी स्कीम मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। ईडी के अनुसार इस मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप शामिल हैं, जहां निवेशकों को उच्च रिटर्न के वादे के साथ लुभाया गया। लेकिन बाद में इस योजना की धोखाधड़ी का पता चला।

आरबीआई को फरवरी में रेपो रेट 0.25 प्रतिशत घटाने की जरूरत

एक जर्मन ब्रोकरेज ने मंगलवार को कहा कि आरबीआई को फरवरी में अगली नीति समीक्षा में प्रमुख दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के साथ दर कटौती चक्र शुरू करनी चाहिए। डॉयचे बैंक (डीबी) के विश्लेषकों ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती में देरी से विकास पर और अधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार्रवाई में देरी की गई तो आरबीआई के पिछड़ जाने का खतरा है।

जितनी जल्दी ब्याज दरों में कटौती होगी, विकास पर उतना कम प्रभावित होगा

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि आरबीआई फरवरी और अप्रैल की मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करेगा, जिससे पहली छमाही में रेपो दर 6 प्रतिशत पर आ जाएगी।" इसने कहा कि भारत में मौद्रिक संचरण कम से कम तीन तिमाहियों के अंतराल के साथ काम करता है। इसलिए, यह आरबीआई द्वारा फरवरी से दरों में कटौती शुरू करने के लिए उचित लगता है। इसमें कहा गया है, "हमारा मानना है कि जितनी जल्दी ब्याज दरों में कटौती की जाएगी, विकास दर पर उतना ही कम प्रभावित होगा।" बैंक ने ब्याज दरों में कटौती में देरी न करने की अपील की है।

निर्यात को बढ़ावा देने और किस्मों के विकास के लिए राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की शुरुआत

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री गोयल ने पल्ले गंगा रेड्डी को इसका पहला अध्यक्ष घोषित किया। बोर्ड का मुख्यालय निजामाबाद में स्थापित किया गया है। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का शुभारंभ पूरे देश में उत्सवों के शुभ दिन पर हुआ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधि भी राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का हिस्सा होंगे। निर्यातकों और उत्पादक निकायों के प्रतिनिधियों को भी बोर्ड में जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें