ईडी ने 263 करोड़ रुपये की आयकर टीडीएस रिफंड धोखाधड़ी के मामले में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत पुरुषोत्तम चव्हाण नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह मामला तानाजी मंडल अधिकारी और अन्य से जुड़ा है। गिरफ्तारी के बाद 20.05.2024 को चव्हाण को मुंबई स्थित पीएमएलए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 27 मई तक की ईडी की हिरासत में भेज दिया।