ED Action: बुधवार को शुरू की गई तलाशी के दौरान त्रिशूर में कुल छह परिसरों में कार्रवाई की गई जहां कंपनी का मुख्यालय है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह मामला जनता से 'अवैध' तरीके से जमा राशि एकत्र करने व धनशोधन के आरोपों से संबंधित है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कहा कि उसने केरल स्थित प्रमुख एनबीएफसी मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ वी पी नंदकुमार की 143 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिग की जांच के लिए कही गई है।
विज्ञापन
बुधवार को शुरू की गई तलाशी के दौरान त्रिशूर में कुल छह परिसरों में कार्रवाई की गई जहां कंपनी का मुख्यालय है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह मामला जनता से 'अवैध' तरीके से जमा राशि एकत्र करने व धनशोधन के आरोपों से संबंधित है।
ईडी ने कहा कि तलाशी के दौरान यह पाया गया कि वीपी नंदकुमार ने अपराध से अर्जित धन को अपने नाम पर, अपनी पत्नी और बच्चों के नाम संपत्तियों में लगाया व मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में अचल और निवेश किया।
विज्ञापन
ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत वीपी नंदकुमार की कुल 143 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। एजेंसी ने कहा कि जब्त की गई संपत्तियों में आठ बैंक खातों में रखी गई जमा राशि, मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के सूचीबद्ध शेयरों और शेयरों में निवेश शामिल है।