फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक MUDA मामले में ईडी ने नए सिरे से छापेमारी की, सिद्धारमैया के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 28 Oct 2024 11:32 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karnataka: ईडी बेंगलुरू और मैसूर में लगभग सात-आठ परिसरों की तलाशी ले रही है। संघीय एजेंसी ने इस मामले में पहले दौर की छापेमारी 18 अक्टूबर को की थी, जब उसने मैसूरु में MUDA कार्यालय और कुछ अन्य स्थानों की तलाशी ली थी। विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
विज्ञापन
कर्नाटक सीएम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) से जुड़े धन शोधन मामले में ताजा छापेमारी की। इस मामले में उसने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरू और मैसूर में लगभग सात-आठ परिसरों की तलाशी ली जा रही है। संघीय एजेंसी ने इस मामले में पहले दौर की छापेमारी 18 अक्टूबर को की थी, जब उसने मैसूरु में MUDA कार्यालय और कुछ अन्य स्थानों की तलाशी ली थी।

पिछले सप्ताह इसने बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय में MUDA के कुछ निचले स्तर के अधिकारियों से भी पूछताछ की थी। ईडी ने लोकायुक्त की एफआईआर का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दायर की है। सिद्धारमैया, MUDA द्वारा अपनी पत्नी को 14 स्थलों के आवंटन में कथित अनियमितताओं के संबंध में लोकायुक्त और ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी.एम., उनके साले मल्लिकार्जुन स्वामी, देवराजू (जिनसे मल्लिकार्जुन स्वामी ने जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी) तथा अन्य को दोनों जांच एजेंसियों ने मामले में अन्य आरोपी बनाया है। पार्वती से हाल ही में लोकायुक्त ने पूछताछ की थी।


मैसूरू शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) साइट आवंटन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से हो रही जांच के बीच सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने अपनी शिकायत के समर्थन में सोमवार को ईडी को 'वीडियो साक्ष्य' उपलब्ध कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें