फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: शिव सेना के पूर्व विधायक की चीनी मिल की 78 करोड़ की संपत्ति अटैच, औद्योगिक सहकारी बैंक का पूर्व प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 08:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी के मुताबिक, अर्जुन खोटकर और अन्य ने 8 मई 2012 को कारखाना खरीदने के लिए अर्जुन शुगर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बनाई थी। फिलहाल संपत्ति इसी कंपनी के नाम पर है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (एमएससीबी) घोटाले में चल रही मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) जांच में शिव सेना के पूर्व विधायक अर्जुन खोटकर की जालना स्थित चीनी मिल की 78.38 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अस्थायी आदेश जारी कर जिले के स्वरगांव हदप में स्थित जालना सहकारी शक्कर कारखाना (एसएसके) के प्लांट, मशीनरी, इमारत और 200 एकड़ से ज्यादा जमीन को अटैच किया। 

विज्ञापन


ईडी के मुताबिक, अर्जुन खोटकर और अन्य ने 8 मई 2012 को कारखाना खरीदने के लिए अर्जुन शुगर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बनाई थी। फिलहाल संपत्ति इसी कंपनी के नाम पर है। 60 वर्षीय खोटकर जालना से शिव सेना विधायक रहे हैं और महाराष्ट्र में सरकार में मंत्री भी थे। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में अगस्त 2019 में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर धन शोधन जांच चल रही है। 

दूसरी ओर, ईडी ने औद्योगिक सहकारी बैंक लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक शुभ्रज्योति भराली को धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को एक मामले में संलिप्तता और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) में सहयोग न करने के कारण भराली को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया। उसे सात दिन के रिमांड पर ईडी को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


धन शोधन का मामला गुवाहाटी के पनबाजार थाने में भराली और अन्य के खिलाफ औद्योगिक सहकारी बैंक के धन के गबन से जुड़ा है। जांच के बाद ईडी ने कहा, पता चला है कि भराली ने प्रबंध निदेशक के अपने पद का दुरुपयोग कर कर्मियों को यात्रा और अन्य भत्तों के नाम पर बैंक से करीब 9.51 करोड़ की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें