फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED की बड़ी कार्रवाई: रिलायंस ADAG के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच तेज

Wed, 15 Apr 2026 10:29 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए रिलायंस ADAG के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। झुनझुनवाला ने मार्च 2003 से सितंबर 2019 तक रिलायंस कैपिटल लिमिटेड में निदेशक के रूप में काम किया था।
विज्ञापन
ईडी का शिकंजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (ADAG) के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में की गई है, जिसमें संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया और आगे की विस्तृत पूछताछ के लिए अदालत में पेश किया।

विज्ञापन


शेल कंपनियों के जरिए धोखाधड़ी का आरोप
जांच एजेंसी का कहना है कि यह मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड जैसी कंपनियों के जरिए कथित बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़ा है। आरोप है कि इसमें शेल या फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल किया गया। यह मामला रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी वित्तीय गतिविधियों पर पहले से जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:- TIME 100 List 2026: टाइम की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में पिचाई, मोहन और रणबीर कपूर, जानिए सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


झुनझुनवाला की भूमिका
अमिताभ झुनझुनवाला ने मार्च 2003 से सितंबर 2019 तक रिलायंस कैपिटल लिमिटेड में निदेशक के रूप में काम किया था। यह कंपनी आरएचएफएल और आरसीएफएल की होल्डिंग कंपनी है। ईडी अब इस पूरे मामले में धन के प्रवाह और संदिग्ध लेन-देन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। एजेंसी ने अदालत से आरोपी की कस्टडी की मांग भी की है ताकि गहन पूछताछ की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें