फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: दक्षिण में ईडी की दबिश, डीसीएचएल के प्रमोटर टी वेंकटराम रेड्डी धन शोधन के आरोपों के तहत गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2023 08:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग्स लिमिटेड (डीसीएचएल) के पूर्व प्रमोटर टी वेंकटराम रेड्डी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि संघीय एजेंसी के हैदराबाद कार्यालय ने रेड्डी को धन शोधन रोकथाम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया।

2020 में एजेंसी ने जांच में हेरफेर का पता चलने की बात कही थी

एजेंसी ने 2020 में कहा था कि उसकी जांच में पाया गया कि डीसीएचएल के तीन प्रमोटरों पीके अय्यर, टी वेंकटराम रेड्डी और टी विनायकरावी रेड्डी ने एक सुनियोजित साजिश रची और कंपनी की बैलेंस शीट में हेरफेर किया, जिससे विज्ञापन राजस्व मुनाफा को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और बैंकों और उसके शेयरधारकों को धोखा देने के लिए वर्षों तक बढ़िया तस्वीर पेश करने के लिए कंपनी की वित्तीय देनदारियों को बहुत कम बताया गया। उस समय कंपनी कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के अंतर्गत थी।

2015 में कंपनी और प्रमोटर्स के खिलाफ दर्ज किया था मामला

एनसीएलटी ने केवल 400 करोड़ रुपये की समाधान योजना को मंजूरी दी है। एजेंसी ने कहा था कि डीसीएचएल और उसके प्रवर्तकों द्वारा की गई कुल ऋण धोखाधड़ी 8,180 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ईडी ने कथित बैंक ऋण चूक की जांच के लिए दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद 2015 में कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें