प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक में जमाकर्ताओं को उच्च रिटर्न देने के वादे के साथ बहला-फुसलाकर उनसे भारी धनराशि स्थानांतरित करवाने से संबंधित मामले में मिस्बाहुद्दीन एस नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी को पीएमएलए के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने उन्हें बेंगलुरु की एक अदालत में पेश किया, जहां कार्ट ने उन्हें 19 नवंबर तक की ईडी की हिरासत में भेज दिया है।