प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के लोकसभा सांसद नामा नागेश्वर राव और उनके परिवार की 80.65 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में 28 अचल और अन्य संपत्तियां अटैच की हैं।
ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को बताया, मामला रांची एक्सप्रेसवे लि., मधुकॉन प्रोजेक्ट्स लि. और इसके निदेशक एवं प्रमोटरों से जुड़ा है। राव मधुकॉन समूह के प्रमोटर एवं निदेशक हैं। उन्होंने उस बैंक ऋण की व्यक्तिगत गारंटी ली थी, जिसे रांची एक्सप्रेसवे ने नहीं चुकाया।
361.29 करोड़ की हेराफेरी
ईडी ने ऋण के जरिये रांची एक्सप्रेसवे की 361.29 करोड़ रुपये की हेराफेरी का पता लगाया था। जुलाई 2022 में ईडी ने 73.74 करोड़ की 105 संपत्ति अटैच की थी।