फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर ‘चीनी नागरिकों’ ने की करोड़ों की धोखाधड़ी, ये है मामला

Mon, 03 Oct 2022 05:56 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED Action: ईडी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चीन के कुछ व्यक्तियों ने भोले-भाले लोगों जिनमें अधिकतर युवा हैं उन्हें मोबाइल ऐप ‘keepsharer’ के जरिए पार्ट टाइम वर्क मुहैया कराने के नाम पर उनसे रुपये की उगाही की।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को कहा है कि उसने 12 फर्मों के खिलाफ छापेमारी में करीब 5.85 करोड़ रुपये की राशि जब्त की है। ईडी के अनुसार उसने यह कार्रवाई पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड केस में की है, जिसमें जिसमें चीन से जुड़े कुछ लोगों और एप्स की संलिप्तता है। जांच एजेंसी ने इन 12 फर्म्स बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने कहा है कि उसने अब तक पीएमएलए एक्ट, 2002 के सेक्शन 17 के तहत 5.85 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। 

विज्ञापन

युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर की गई उगाही

ईडी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चीन के कुछ व्यक्तियों ने भोले-भाले लोगों जिनमें अधिकतर युवा हैं उन्हें मोबाइल ऐप ‘keepsharer’ के जरिए पार्ट टाइम वर्क मुहैया कराने के नाम पर उनसे रुपये की उगाही की। ईडी के अनुसार इन चाइनीज लोगों ने भारत में कंपनी बनाकर कई भारतीयों को नौकरी पर रखा। इनमें निदेशक, अनुवादक (मंदारिन से अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं में अनुवाद करने के लिए), एचआर मैनेजर और टेली कॉलर शामिल थे। 

बैंक में खाता खुलवाने के लिए भारतीय कर्मियों के दस्तावेजों का किया इस्तेमाल

चाइनीज लोगों ने भारतीय कर्मियों के दस्तावेज अपने पास रखकर उसका इस्तेमाल करते हुए बैंक खाता खुलवा लिया। आरोपितों चीइनीज लोगों ने ‘keepsharer’ नाम से एक एप बनाया और व्हाट्सएप व टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हुए प्रचार करने लगे। अपने प्रचार में वे युवाओं को पार्ट टाइम जॉब मुहैया कराने का ऑफर दे रहे थे। यह एप एक निवेश एप से जुड़ा है। इस एप पर रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर उन्होंने युवाओं से पैसों की वसूली की। आगे चलकर उन्होंने आम लोगों से भी एप में निवेश के नाम पर पैसों की उगाही की।

एक वीडियो अपलोड करने पर 20 रुपये देने का किया था वादा 

युवाओं को एप से सेलिब्रिटीज के वीडियो लिंक करने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का टास्क दिया गया था। टास्क पूरा होने पर वे युवाओं को 20 रुपये प्रति वीडियो की दर से भुगतान करते थे। ये राशि ‘keepsharer’ एप के वॉलेट में जमा होती थी। कुछ समय तक उनके वॉलेट में पैसे जमा होते रहे पर कुछ समय के बाद एप को प्ले स्टोर से हटा दिया गया। ईडी के अनुसार ने लोगों को ना  निवेश की गई राशि लौटाई और ना ही पारिश्रमिक का भुगतान किया। यह राशि करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। आरोपितों ने घोटाले से एकत्र किए गए धन को बेंगलुरु स्थित कुछ कंपनियों के बैंक खातों से रूट किया और फिर इन्हें क्रिप्टोकुरेंसी में परिवर्तित कर दिया गया। इसके बाद राशि को चीन स्थित क्रिप्टो एक्सचेंजों में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले के 92 आरोपियों में से छह चीन और ताइवान के 

ईडी ने बताया है कि फोन और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हुए सभी लेनदेन चीनी लोगों के नियंत्रण में थे। पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट के अनुसार 92 आरोपियों में से छह लोग चीन और ताइवान के नागरिक हैं जो पूरे घोटाले को नियंत्रित कर रहे थे। ईडी ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है। ईडी ने पार्ट टाइम जॉब की धोखाधड़ी से संबंधित इस मामले में बेंगलुरु के दक्षिण सीईएन पुलिस स्टेशन में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें