फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: ईडी ने बेंगलुरु में की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Thu, 04 Aug 2022 01:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED Action: अटैच की गई संपत्ति का कुल मूल्य 40.14 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ईडी की ओर से यह कार्रवाई जुलााई 2015 में सीबीआई की बेंगलुरु शाखा में कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ दर्ज हुए एफआईआर के मामले में की गई।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक लोन ठगी मामले में जांच के दौरान बेंगलुरु स्थित कंपनी के 40 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली है। ईडी ने गुरुवार को कहा है कि पीएमएलए कानूनों के तहत बेंगलुरु की कावेरी टेलीकॉम इन्फ्रॉस्ट्रक्चर लिमिटेड के रिहायिशी अपार्टमेंट, प्लॉट्स, कृषि भूमि और बैंक खातों को सीज करने का एक प्रोविजनल आदेश जारी किया गया था।  

अटैच की गई संपत्ति का कुल मूल्य 40.14 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ईडी की ओर से यह कार्रवाई जुलााई 2015 में सीबीआई की बेंगलुरु शाखा में कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ दर्ज हुए एफआईआर के मामले में की गई। इस मामले में देना बैंक के डीजीएम की तरफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें