फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक

Thu, 03 Sep 2020 03:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था - फोटो : PTI
विज्ञापन

वित्त आयोग के चेयरमैन एनके सिंह और 15वें वित्त आयोग के सदस्य चार सितंबर को आर्थिक सहयोग समिति के साथ बैठक करेंगे, जिसमें सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि के लिए चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स, माल एवं सेवा कर (GST) कंपेनसेशन, रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट और राजकोषीय समेकन पर भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन




GST भरपाई के लिए राज्यों के पास दो विकल्प
मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जीएसटी संग्रह बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वित्त मंत्रालय ने जीएसटी परिषद की 41वीं बैठक में चर्चा के बाद 2020-21 के लिए जीएसटी मुआवजे की आवश्यकता को पूरा करने के लिए राज्यों को दो विकल्प दिए गए हैं। 

जीएसटी संग्रह में 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी 
वित्त सचिव अजय भूषण पांडेय ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में जीएसटी संग्रह में 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है, जिसमें से सिर्फ 97,000 करोड़ रुपये की कमी जीएसटी के क्रियान्वयन की वजह से हुई और बाकी का नुकसान कोविड-19 की वजह से हुआ है।
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था में 24 साल में सबसे बड़ी गिरावट
वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 24 साल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जून तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। कम उपभोक्ता मांग और घटते निजी निवेश के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें