फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRI: मुंबई, पटना और दिल्ली से 33 करोड़ रुपये से अधिक का विदेशी सोना जब्त, डीआरआई ने की कार्रवाई

Wed, 21 Sep 2022 07:27 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DRI: डीआरआई की ओर से कहा गया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी से संकेत मिले थे कि एक सिंडिकेट सक्रिय रूप से मिजोरम से विदेशी सोने की तस्करी करने के लिए घरेलू कूरियर कंपनी के कंसाइनमेंट खेप का उपयोग करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
सोना, चांदी और कच्चा तेल - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई, पटना और दिल्ली से 33 करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त किया है, जिसकी तस्करी पड़ोसी देशों से की गई थी। डीआरआई की ओर से बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई।

डीआरआई की ओर से कहा गया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी से संकेत मिले थे कि एक सिंडिकेट सक्रिय रूप से मिजोरम से विदेशी सोने की तस्करी करने के लिए घरेलू कूरियर कंपनी के कंसाइनमेंट खेप का उपयोग करने की योजना बना रहा था।

डीआरआई की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि महत्वपूर्ण बरामदगी के क्रम को जारी रखते हुए डीआरआई ने विदेशी मूल के सोने के 394 टुकड़े जब्त किए, जिनका वजन लगभग 65.46 किलोग्राम था और जिनकी कीमत 33.40 करोड़ रुपये थी। जिनकी तस्करी पड़ोसी उत्तर-पूर्वी देशों से की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें