फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनिर्माण कारोबार को भारत शिफ्ट करना चाहती है एपल, ट्रंप बोले- अमेरिका से बाहर उत्पादन पर लगेगा टैक्स

Fri, 15 May 2020 02:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से अपने विनिर्माण कारोबार को अमेरिका लाने के बजाए भारत और आयरलैंड जैसे देशों में ले जाने की तैयारी कर रहीं एपल जैसी अमेरिकी कंपनियों पर नए कर लगाने की धमकी दी है।

विज्ञापन


ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि कंपनियों को कर प्रोत्साहन दिया गया था, ताकि वे अपने विनिर्माण कारोबार को वापस अमेरिका लाएं।

उन्होंने कहा कि, 'एपल ने कहा है कि अब वे भारत जाने वाले हैं। वे चीन से हटकर कुछ उत्पादन भारत में करने जा रहे हैं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो आप समझ लीजिए कि हम एपल को थोड़ा सा झटका देंगे क्योंकि वे एक ऐसी कंपनी के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जो हमारे द्वारा किए गए व्यापार सौदे का हिस्सा थी। इसलिए यह एपल के लिए थोड़ा अनुचित है, लेकिन हम अब इसकी इजाजत नहीं देंगे। अगर हम दूसरे देशों की तरह अपनी सीमाओं को बंद कर लेंगे, तो एपल अपने शत प्रतिशत उत्पादों को अमेरिका में ही बनाएगी।'
विज्ञापन


न्यूयार्क पोस्ट के मुताबिक एपल अपने उत्पादन के बड़े हिस्से को चीन से भारत स्थानांतरित कर रही है। चीन में घातक कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद वहां विनिर्माण करने वाली कई टेक कंपनियों की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गईं।

आगे ट्रंप ने कहा कि, 'इन कंपनियों को बात समझनी होगी, क्योंकि वे सिर्फ चीन नहीं जा रही हैं। आप देखिए वे कहां जा रही हैं। वे भारत जा रही हैं, वे आयरलैंड जा रही हैं और वे सभी जगह जा रही हैं, वे उन्हें बनाएंगी। ऐसे में, आपको नहीं लगता है कि प्रोत्साहनों के संदर्भ में कुछ करने की जरूरत है।' इसलिए ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसा करना होगा।

विनिर्माण को वापस लाना चाहते हैं ट्रंप
ट्रंप ने कहा, 'बात स्पष्ट है, जब वे उत्पाद बाहर बनाते हैं तो उस पर टैक्स लगाना एक उपाए है। हमें उनके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। उन्हें हमारे लिए करना होगा। ट्रंप ने कहा कि वह विनिर्माण को अमेरिका में वापस लाना चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें