फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूचुअल फंड के तहत चार फीसदी बढ़ी कुल संपत्ति, अगस्त में 25.47 लाख करोड़ रुपये

विज्ञापन
Mutual Fund - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में म्यूचुअल फंड के प्रबंधन के तहत आने वाली कुल राशि अगस्त माह में इससे पिछले महीने के मुकाबले चार फीसदी बढ़कर 25.47 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। अगस्त में इक्विटी और लिक्विड योजनाओं में निवेश प्रवाह बढ़ने से म्यूचुअल फंड के प्रबंधन के तहत आने वाली संपत्ति में वृद्धि हुई है। 

भारतीय म्यूचुअल फंड एसोसिएशन ने दिए आंकड़े

म्यूचुअल फंड उद्योग में 44 कोषों के तहत जुलाई अंत में कुल 24.53 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति प्रबंधन के तहत थी जो कि अगस्त में बढ़कर 25.47 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह आंकड़े भारतीय म्यूचुअल फंड एसोसिएशन ने उपलब्ध कराये हैं। 

इतनी संपत्ति का हुआ प्रवाह

आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने म्यूचुअल फंड घरानों को कुल मिलाकर 1.02 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रवाह प्राप्त हुआ जो कि इससे पिछले महीने जुलाई के 87,000 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी अधिक रहा। 

विज्ञापन


इसमें से लिक्विड कोषों में ही अकेले 79,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुये। कोष प्रबंधकों ने उनके संपत्ति आधार में वृद्धि के लिये खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी और इक्विटी याजनाओं और लिक्विड फंड में अधिक प्रवाह का बेहतर योगदान होना बताया। इनमें ऋण पत्र आधारित याजनाओं, लिक्विड कोषों में अगस्त में 79,428 करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ। वहीं जुलाई में यह 45,441 करोड़ रुपये रहा था। इसके साथ ही स्वर्ण एक्सचेंज में कारोबार वाले कोष में इस दौरान 145 करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें