फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Muhurat Trading 2023: दिवाली के दिन हरे निशान पर क्लोजिंग, सेंसेक्स 355 अंक उछला, निफ्टी 19525 के पार

Sun, 12 Nov 2023 08:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Muhurat Trading 2023: दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। इससे पहले विक्रम संवत 2080 की शुरुआत शेयर बाजार में हरियाली के साथ हुई। मुहूर्त ट्रेडिंग 2023 के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 19500 के पार कर गया।
विज्ञापन
दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 2023 - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे के बीच चले कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 354.77 (0.54%) अंकों की बढ़त के साथ 65,259.45 पर जबकि निफ्टी 100.21 (0.52%) अंकों की बढ़त के साथ 19,525.55 के लेवल पर बंद हुआ। इससे पहले बाजार में शानदार शुरुआत हुई।

बीएसई सेंसेक्स के अधिकतर शेयर बढ़त के साथ बंद हुए

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 19500 के पार कर गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 'मुहूर्त ट्रेडिंग' के अवसर पर एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ दीनानाथ दुभाशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुहूर्त  ट्रेडिंग के मौके पर एनटीपीसी, इन्फोसिस और टाइटन बाजार के टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक उछला, निफ्टी 19500 के पार पहुंचा

दिवाली के दिन एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 500 से अधिक अंकों की तेजी के साथ 65,418.98 और जबकि निफ्टी भी 19500 के पार पहुंचकर 19547.25 के स्तर पर खुला।

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे

निफ्टी के सभी सेक्टर के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे

मुहूर्त ट्रेडिंग 2023 के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

कोल इंडिया के शेयर सात वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंचे

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कोल इंडिया की दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद कंपनी के शेयर बीते वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। दिवाली की शाम कोल इंडिया के शेयर 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 331.85 रुपये के स्तर पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें