फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dish TV का एयरटेल में जल्द होगा विलय, टाटा स्काई-जियो को मिलेगी टक्कर

Tue, 06 Aug 2019 06:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन

देश की दो प्रमुख डीटीएच कंपनियों का इस महीने के अंत तक विलय हो सकता है। एस्सेल समूह के स्वामित्व में चलने वाली डिश टीवी को जल्द ही भारती एयरटेल खरीद लेगा। विलय के बाद एयरटेल डिजिटल टीवी देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी बन जाएगी। यह कंपनी टाटा स्काई और रिलायंस जियो को टक्कर देगी। गौरतलब है कि रिलायंस भी इस महीने से अपनी गीगाफाइबर सेवा को कमर्शियल तरीके से शुरू करने जा रही है। 

मार्च में शुरू की थी बातचीत

एयरटेल के मालिक सुनील भारती मित्तल ने इस साल मार्च में  देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी डिश टीवी का विलय करने के लिए बातचीत शुरू की थी। अब यह बातचीत अपने आखिरी दौर में है, जिसकी घोषणा दोनों कंपनियां संयुक्त तौर पर इस महीने के अंत तक कर सकती हैं। 

जियो ने खरीदी है इन कंपनियों में हिस्सेदारी

रिलायंस जियो ने हाल ही में देश की दो सबसे बड़ी केबल टीवी कंपनियां-- डेन केबल नेटवर्क और हैथवे केबल एंड डाटाकॉम में प्रमुख हिस्सेदारी खरीद ली है। मित्तल अब डीटीएच में भी जियो को कड़ी टक्कर देने के मूड बना चुके हैं। 

वीडियोकॉन का किया था विलय

पिछले साल मार्च में डिश टिवी ने वीडियोकॉन डीटीएच का अपने में विलय किया था। वहीं एयरटेल ने पिछले साल अपनी डीटीएच कंपनी को टाटा स्काई को बेचने की कोशिश की थी। हालांकि यह बातचीत सफल नहीं हो पाई थी। 

डिश टीवी सबसे बड़ी कंपनी

दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा सितंबर 2018 के आंकड़ों के मुताबिक डिश टीवी की बाजार में 37 फीसदी हिस्सेदारी है। दूसरे नंबर पर टाटा स्काई (27 फीसदी) और तीसरे नंबर पर एयरटेल डिजिटल टीवी (24 फीसदी) है। अगर यह विलय होता है तो फिर दोनों कंपनियों के पास कुल 3.9 करोड़ ग्राहक हो जाएंगे। इसके बाद कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी बढ़कर 61 फीसदी हो जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें