वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह केंद्रीय बजट अनुमानों से 2.41 लाख करोड़ रुपये अधिक रहा। यह अनुमानों से करीब 16.97% अधिक है। सरकार की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह केंद्रीय बजट अनुमानों से 2.41 लाख करोड़ रुपये अधिक रहा। यह अनुमानों से करीब 16.97% अधिक है। सरकार की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।
चार साल में आयकर विभाग ने 4800 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जब्त
आयकर विभाग ने पिछले चार वित्तीय वर्षों में 2841 समूहों की 4800 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि 2022-23 (जनवरी 2023 तक) में 1533.23 करोड़ रुपये की सर्वाधिक जब्ती हुई। इस दौरान 602 समूहों में छापा मारा गया। वहीं 2021-22 में 686 समूहों पर छापों में 1159.59 करोड़ रुपये की और वित्त वर्ष 2020-21 में 569 समूहों की 880.83 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई। 2019-20 के दौरान 984 समूहों की 1289.47 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।