सरकार की ओर से जारी एक दस्तावेज में कहा गया है कि भारत में हुई डिजिटल भुगतान क्रांति ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। मार्च 2025 में, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) पर लगभग 24.77 लाख करोड़ रुपये के 1,830.151 करोड़ यूपीआई लेनदेन किए गए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत में डिजिटल भुगतान क्रांति ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। सरकार की ओर से जारी एक दस्तावेज में यह बात कही गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर जारी एक पुस्तिका में कहा गया है कि भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली विश्व के विभिन्न देशों से जुड़ गई है।
विज्ञापन
दस्तावेज के अनुसार, "भारत में हुई डिजिटल भुगतान क्रांति ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। मार्च 2025 में, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) पर लगभग 24.77 लाख करोड़ रुपये के 1,830.151 करोड़ यूपीआई लेनदेन किए गए।"
यूपीआई प्रणाली का उपयोग वर्तमान में लगभग 46 करोड़ लोगों और 6.5 करोड़ व्यापारियों की ओर से किया जाता है। सरकार के अनुसार, छोटे से छोटे लेन-देन के लिए भी डिजिटल भुगतान किया जा रहा है, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत को छोटे या सूक्ष्म भुगतान के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के बारे में बताया गया है कि मोदी सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शासन में खामियों को दूर करने के लिए प्रौद्योगिकी और डिजिटल उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया है।
सरकार ने बताया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में डीबीटी और आधार प्रमाणीकरण की शुरूआत से लाखों फर्जी लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें तंत्र से बाहर किया गया है। इससे सरकार को भारी बचत हुई है और नागरिकों को समय पर लाभ मिल रहा है। सरकार के अनुसार, 2015 से मार्च 2023 के बीच केंद्र ने डीबीटी के माध्यम से लाभ वितरण के कारण 3.48 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है।
दस्तावेज के अनुसार पिछले 11 वर्षों के दौरान करोड़ों परिवारों को बैंक खाते, बीमा सहित कुछ सबसे बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच मिली है। जानकारी के अनुसार, पिछले 11 वर्षों में 55.22 करोड़ जन धन खाते खोले गए हैं और 51 करोड़ लोगों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत कवर किया गया है।