फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Crisis: डीजीसीए का यू-टर्न, इंडिगो संकट के बीच क्रू के 'साप्ताहिक विश्राम' से जुड़े निर्देश वापस

Fri, 05 Dec 2025 01:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indigo Crisis: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइनों की परिचालन संबंधी समस्याओं और उड़ानों की स्थिरता को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण यू-टर्न लिया है। नियामक ने क्रू मेंबर्स के 'साप्ताहिक विश्राम' के बदले 'अवकाश' न दिए जाने वाले अपने सख्त निर्देश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
डीजीसीए का सभी एयरलाइनों को निर्देश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए चालक दल के सदस्यों के लिए साप्ताहिक विश्राम से जुड़े अपने हालिया सख्त निर्देशों को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। नियामक संस्था का यह फैसला देश की विभिन्न एयरलाइनों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आया है, जो लगातार इन नियमों के चलते परिचालन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों का हवाला दे रही थीं। डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि यह कदम एयरलाइनों द्वारा परिचालन स्थिरता सुनिश्चित करने की मांग को देखते हुए उठाया गया है।

विज्ञापन




दरअसल, डीजीसीए ने पहले निर्देश जारी किए थे कि क्रू सदस्यों को साप्ताहिक विश्राम के बदले कोई भी अवकाश नहीं दिया जाएगा। इस नियम का उद्देश्य पायलटों और केबिन क्रू की थकान को कम करना था, लेकिन एयरलाइनों का कहना था कि इससे रोस्टर प्रबंधन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और उड़ानों के संचालन में बाधा आ रही है। एयरलाइनों के संगठन ने डीजीसीए को सौंपे अपने अभ्यावेदन में बताया था कि मौजूदा 'परिचालन व्यवधानों' से निपटने और उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने के लिए नियमों में लचीलेपन की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें