फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: एयर इंडिया को डीजीसीए से झटका, विमानन नियामक ने एयरलाइन की इस सुविधा को अस्थायी रूप से किया निलंबित

Tue, 29 Aug 2023 06:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DGCA: एयर इंडिया के सबंध में डीजीसीए को सौंपी गई एक निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइन को केबिन सर्विलांस, कार्गो, रैंप और लोड जैसे परिचालन के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से सुरक्षा स्पॉट जांच करनी थी। लेकिन 13 सुरक्षा बिंदुओं के यादृच्छिक (Spot) निरीक्षण के दौरान नियामक की टीम ने पाया कि एयरलाइन ने सभी 13 मामलों में झूठी रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ खामियों के कारण एयर इंडिया की बोइंग सिम्युलेटर प्रशिक्षण सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस मामले से जुड़े कुछ दस्तावेजों का सत्यापन कर रहा है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशिक्षण केंद्र की बहाली पर फैसला करेगा। 

विज्ञापन


इस मामले में संपर्क किए जाने पर एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीजीसीए (एयरलाइनों की) नियमित जांच करता है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के बोइंग सिम्युलेटर प्रशिक्षण केंद्र को कुछ खामियों के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। नियामक इस मामले से जुड़े कुछ दस्तावेजों का सत्यापन कर रहा है।  

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई डीजीसीए के दो सदस्यीय निरीक्षण दल की ओर से एयरलाइन की आंतरिक सुरक्षा ऑडिट रिपोर्टिंग में कथित तौर पर खामियां पाए जाने के कुछ दिनों बाद की गई है। सूत्र ने कहा कि दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र में प्रशिक्षण फिर से शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


एयर इंडिया के बेड़े में बोइंग 777 और बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान शामिल हैं। एयर इंडिया इस साल के अंत से अपने बेड़े में एयरबस के बड़े आकार के ए350 विमानों को भी शामिल कर सकती है।

एयर इंडिया के सबंध में डीजीसीए को सौंपी गई एक निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइन को केबिन सर्विलांस, कार्गो, रैंप और लोड जैसे परिचालन के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से सुरक्षा स्पॉट जांच करनी थी। लेकिन 13 सुरक्षा बिंदुओं के यादृच्छिक (Spot) निरीक्षण के दौरान नियामक की टीम ने पाया कि एयरलाइन ने सभी 13 मामलों में झूठी रिपोर्ट तैयार की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें