फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से की थी विमान की लैंडिंग, दो पायलटों का लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित

Mon, 29 Jul 2019 10:15 PM IST
paliwal पालीवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

नागर विमानन नियामक डीजीसीए ने विमान की गलत तरीके से लैंडिंग करने के मामले में स्पाइसजेट के दो पायलटों का उडा़न लाइसेंस एक साल के लिये निलंबित कर दिया है। पायलटों के सही तरह से विमान को नहीं उतारने की वजह से यह मुंबई हवाई अड्डे की मुख्य हवाई पट्टी से फिसलकर आगे निकल गया था। 

एक जुलाई को हुआ था हादसा

जयपुर से मुंबई की उड़ान के दौरान स्पाइसजेट का बोइंग 737 विमान एक जुलाई को हादसे का शिकार हुआ था। इसके चलते मुंबई हवाई अड्डे का मुख्य रनवे तीन दिन से ज्यादा बंद रहा था।

पायलटों को लेना होगा प्रशिक्षण

दो पायलटों अजिंक्य हंचाते और तुषार दासगुप्ता का उड़ान लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्हें अपनी गलती सुधारने के लिए प्रशिक्षण भी लेना होगा। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की प्रांरभिक जांच में पाया गया है कि पायलटों ने खराब रवैया अपनाया और विमान तेज गति से हवाई पट्टी पर उतरा, जिसके चलते विमान हवाई पट्टी में आगे निकल गया और वह फिसलकर बाहर आ गया। दोनों पायलट इस मामले में सावधानी बरतने में नाकाम रहे। 

विज्ञापन


नियामक के मुताबिक विमान लंबे समय तक हवा में रहा और आधा रनवे निकल जाने के बाद जमीन को छुआ। मामले में स्पाइसजेट की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें