फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Airport: दिल्ली से ढाका के लिए उड़ान भरने वाला था विमान, तभी नीचे आ गई कार, जानिए फिर क्या हुआ?

Tue, 02 Aug 2022 02:30 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Airport: गो फर्स्ट एयरलाइन की एक कार इंडिगो एयरक्राॅफ्ट A320नियो के नीचे आ गई। कार विमान के नोज व्हील से टकराने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल एयरपाेर्ट गो फर्स्ट एयरलाइन की एक कार इंडिगो एयरक्राॅफ्ट A320नियो के नीचे आ गई। कार विमान के नोज व्हील से टकराने से बाल-बाल बच गई।

इस मामले में विमान सेवाओं की नियामक संस्था डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) ने कहा है कि वह इस मामले की जांच करेगी। वहीं, नागरिक उड्डयन उद्योग के सूत्रों मुताबिक शुक्र इस बात की रही कि विमान को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। 

सूत्रों के अनुसार जिस विमान से कार टकराते-टकराते बची वह मंगलवार की सुबह ढाका की उड़ान भरने के लिए तैयार हो रहा था। तभी गो फर्स्ट एयरलाइन की स्वामित्व वाली एक कार एयरक्राफ्ट के नीचे आ गई और यह विमान की नोज व्हील से टकराने से बाल-बाल बच गई। 

इस मामले में इंडिगो और गो फर्स्ट एयरलाइन की ओर से अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें