कंपनी की ऑर्डर बुक 31 मार्च, 2024 तक, 94,000 करोड़ रुपये से अधिक है और अतिरिक्त बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने विकास की गति को बरकरार रखा है और बेहतर प्रदर्शन हासिल किया है।
रक्षा पीएसयू हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(एचएएल) ने वित्त वर्ष 2023-24 में 29,810 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व दर्ज किया है। एचएएल ने सोमवार को बताया कि उसने लगभग 11 प्रतिशत की दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीएसयू बंगलूरू में स्थित है। वहीं, एक्स पर जारी एक पोस्ट में, एचएएल ने लिखा कि उसने परिचालन से अब तक का सबसे अधिक राजस्व दर्ज किया है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 29,810 करोड़ रुपये (अनंतिम और अलेखापरीक्षित) से अधिक, पिछले वित्तीय वर्ष में 9 प्रतिशत की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत की दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गई।
बता दें कि पिछले वर्ष का यह आंकड़ा 26,928 करोड़ रुपये था। एचएएल ने आगे बताया कि भूराजनीतिक मुद्दों के कारण उत्पन्न होने वाली प्रमुख आपूर्ति श्रृंखला चुनौतियों के बावजूद, कंपनी ने पूरे वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया और अपेक्षित राजस्व वृद्धि हासिल की है।
विज्ञापन
अतिरिक्त बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद
कंपनी की ऑर्डर बुक 31 मार्च, 2024 तक, 94,000 करोड़ रुपये से अधिक है और अतिरिक्त बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने विकास की गति को बरकरार रखा है और बेहतर प्रदर्शन हासिल किया है।
तेजस Mk1A श्रृंखला का पहला विमान LA5033 28 मार्च को बेंगलुरु में HAL सुविधा से उड़ान भरने के बाद सफलतापूर्वक लांच हुआ। एचएएल के मुताबिक, तेजस एमके1ए विमान ने 18 मिनट की सफल उड़ान भरी। विमान का संचालन मुख्य परीक्षण पायलट ग्रुप कैप्टन (सेवानिवृत्त) केके वेणुगोपाल ने किया।