फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: बाजार में गिरावट का दौर समाप्त, जून तक एक लाख पहुंचेगा सेंसेक्स, इस वजह से तेजी आने की संभावना

Thu, 06 Nov 2025 04:07 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो

सार

मॉर्गन स्टैनली के विश्लेषकों का मानना है कि बाजार अब तेजी की ओर बढ़ रहा है और सेंसेक्स जून, 2026 तक एक लाख का स्तर छू सकता है। वर्तमान आधार पर यह 19 फीसदी अधिक है। मॉर्गन स्टैनली का निष्कर्ष है कि आर्थिक वृद्धि का चक्र अब तेज होने वाला है।
विज्ञापन
शेयर बाजार ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार में हाल की गिरावट का दौर अब समाप्त हो गया है। वे कारक, जिनकी वजह से भारत अन्य उभरते बाजारों की तुलना में पिछड़ रहा था, अब बदल रहे हैं और बाजार में सुधार के संकेत नजर आने लगे हैं। मॉर्गन स्टैनली के विश्लेषकों का मानना है कि बाजार अब तेजी की ओर बढ़ रहा है और सेंसेक्स जून, 2026 तक एक लाख का स्तर छू सकता है। वर्तमान आधार पर यह 19 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन


इसलिए आएगी तेजी
मॉर्गन स्टैनली का निष्कर्ष है कि आर्थिक वृद्धि का चक्र अब तेज होने वाला है। इसे सरकार व आरबीआई की नीतियों से समर्थन मिल रहा है। उच्च विकास, कम अस्थिरता और कम ब्याज दरों के माहौल में निवेशक धीरे-धीरे इक्विटी की ओर बढ़ेंगे। इससे बाजार में प्राइस-अर्निंग्स अनुपात बढ़ सकता है और घरेलू निवेशक अधिक पैसा लगाएंगे।

10 कंपनियों में निवेश की सलाह
मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टाइटन, वरुण बेवरेजेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और कॉफोर्ज। ये मजबूत प्रदर्शन और अच्छे ग्रोथ संभावनाओं वाली कंपनियां मानी जाती हैं।
विज्ञापन


तीन संभावित नजरिया

  1. 30% तक उछल सकता है सेंसेक्स बहुत ज्यादा तेजी के दौर में
  2. 89000  तक जा सकता  है स्थिरता के आधार पर 6.6 फीसदी बढ़कर
  3. 16% का घाटा दे सकता है गिरावट के दौर में  गिरकर 70,000 तक पहुंचने का अनुमान

ये भी पढ़ें: Bank Profit: सरकारी बैंकों को सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड 49,546 करोड़ का मुनाफा, दो बैंकों के लाभ में कमी

विज्ञापन


ये जानना भी अहम
सेंसेक्स मंगलवार को इस साल 6% रिटर्न 83,459 पर बंद हुआ था
एक जनवरी को 78,507 के स्तर पर बंद हुआ था
इस तरह निवेशकों को इस साल 6 फीसदी का रिटर्न मिला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें