फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm: पेटीएम फाउंडर की किस्मत पर फैसला आज, नुकसान का दंश झेल रहे शेयरहोल्डर्स करेंगे ये काम

Fri, 19 Aug 2022 01:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Paytm: भारत में टेक स्टार्टअप के रूप में अपनी सशक्त पहचान वाली कंपनी पेटीएम का आईपीओ निवेशकों के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा। आईपीओ जारी होने बाद से अब तक निवेशकों को 60 प्रतिशत तक का नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
Vijay Shekhar Sharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा के भाग्य का फैसला आज होने वाला है। शुक्रवार को कंपनी के एजीएम में शेयरहोल्डर्स कई मुद्दों पर वोटिंग के जरिए फैसला लेने वाले हैं। इनमें एक मुद्दा यह भी है कि विजय शेखर शर्मा कंपनी के सीईओ के रूप में अपना काम जारी रखेंगे या नहीं? कहा जा रहा है कि कंपनी के शेयर धारक विजय शेखर शर्मा को पद से हटाकर किसी नए व्यक्ति को भी यह जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों एक प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म ने पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के नुकसान को फायदे में नहीं ला पाने के चलते शर्मा को पद से हटाने की सलाह दी थी।   

निवेशकों के लिए बुरा सपना बना पेटीएम  

भारत में टेक स्टार्टअप के रूप में अपनी सशक्त पहचान वाली कंपनी पेटीएम का आईपीओ निवेशकों के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा। आईपीओ जारी होने बाद से अब तक निवेशकों को 60 प्रतिशत तक का नुकसान झेलना पड़ा है। पेटीएम का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। लोगों ने इस पर भरोसा कर पैसा लगाया मगर कंपनी निवेशकों के भरोसे पर खरा नहीं उतर पाई। पिछले महीने कंपनी के फाउंडर और सीईओ 44 वर्षीय विजय शेखर शर्मा ने कहा था कि पेटीएम सालाना एक बिलियन डॉलर रेवेन्यू वाली भारत की पहली कंपनी बनेगी। उन्होंनें कहा था कि धीरे-धीरे कंपनी मुनाफे की ओर बढ़ने लगेगी। कंपनी की लिस्टिंग से पहले की शर्मा कई बार यह दावा कर चुके हैं कि कंपनी प्रॉफिटेबल हो रही है पर उनका दावा अब तक सच नहीं हो सका है। 

इन कंपनियों ने किया है पेटीएम में बड़ा निवेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेटीएम (One 97 Communications Ltd.) में एंट ग्रुप कंपनी के एंटफिन (Antfin) नीदरलैंड्स होल्डिंग BV., सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशन और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने बड़ा निवेश किया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि पेटीएम के शेयर को ट्रैक कर रहे दर्जनभर एनालिस्ट्स में से 6 ने इसके शेयर को बाय (Buy) रेटिंग दी है, जबकि 3 ने इसे होल्ड और 3 ने ही इसे बेचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें