फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business News: 2028 तक दो अरब डॉलर का होगा डाटा साइंस शिक्षण बाजार, पांच साल में 57% बढ़ेंगी नौकरियां

Wed, 25 Oct 2023 05:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डाटा साइंस के शिक्षण का कारोबार इस समय 20.42 करोड़ डॉलर है। अगले पांच साल तक इसमें 57.5 फीसदी की वार्षिक वृद्धि होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, डाटा साइंस की परिसर में पढ़ाई का बाजार 56.73 फीसदी की वार्षिक वृद्धि के साथ 2027 में 85.75 करोड़ डॉलर हो जाएगा।
विज्ञापन
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में डाटा साइंस की पढ़ाई का बाजार 2028 तक सालाना 57.5 फीसदी बढ़कर 1.39 अरब डॉलर (11,569 करोड़ रुपये) का होने अनुमान है।  शिक्षा प्रौद्योगिकी मंच इमार्टिकस लर्निंग व हैदराबाद स्थित प्रौद्योगिकी पोर्टल एनालिटिक्स इनसाइट के संयुक्त अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

अध्ययन के मुताबिक, डाटा साइंस के शिक्षण का कारोबार इस समय 20.42 करोड़ डॉलर है। अगले पांच साल तक इसमें 57.5 फीसदी की वार्षिक वृद्धि होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, डाटा साइंस की परिसर में पढ़ाई का बाजार 56.73 फीसदी की वार्षिक वृद्धि के साथ 2027 में 85.75 करोड़ डॉलर हो जाएगा। इस दौरान ऑनलाइन शिक्षण बाजार 58.82 फीसदी बढ़कर  53.36 करोड़ डॉलर हो जाएगा। डाटा कारोबार से जुड़ी नौकरियां अगले पांच वर्षों में 57 फीसदी बढ़कर 3.3 लाख हो जाएंगी।

बायजू के सीएफओ अजय गोयल ने ऑडिट पूरा करने के बाद छोड़ा पद

विज्ञापन

बायजू के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अजय गोयल ने 2022-23 के लिए ऑडिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस्तीफा दे दिया है। वह वेदांता में वापस लौट जाएंगे। बायजू वित्त वर्ष 2022 के वित्तीय नतीजे घोषित करने के लिए लंबे समय से कुछ मंजूरी का इंतजार कर रही है। बायजू ने शेयर बाजार को बताया, कंपनी के अध्यक्ष (वित्त) नितिन गोलानी को सीएफओ के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें