फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dabur Badshah Masala: डाबर इंडिया ने खरीदा 'बादशाह मसाला', इतने करोड़ रुपये में हुई डील

Thu, 27 Oct 2022 10:04 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dabur Badshah Masala: डाबर इंडिया ने बादशाह मसाला में 51 फीसदी हिस्सेदारी 587.52 करोड़ रुपये में हासिल करने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि डाबर ने बादशाह मसाला प्राइवेट लिमिटेड की 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए पक्के एग्रीमेंट साइन कर लिए हैं।
विज्ञापन
डाबर इंडिया लिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की जानी-मानी कंपनी डाबर इंडिया अब मसालों के कारोबार में उतरने के लिए कमर कर कस चुकी है। कंपनी ने मसालों के ब्रांड बादशाह मसाला में 51 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है। इस डील के बाद अब बादशाह मसाला पर डाबर इंडिया का मालिकाना हक हो गया है। बता दें कि डाबर इंडिया के मुनाफे में सितंबर तिमाही के दौरान गिरावट आई है। सितंबर तिमाही के रिजल्ट जारी करने के साथ ही कंपनी ने बादशाह मसाला में हिस्सेदारी खरीदने का भी एलान किया है।

विज्ञापन


डाबर ने 51 फीसदी हिस्सेदारी 587.52 करोड़ रुपये में खरीदी

डाबर इंडिया ने बादशाह मसाला में 51 फीसदी हिस्सेदारी 587.52 करोड़ रुपये में हासिल करने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि डाबर ने बादशाह मसाला प्राइवेट लिमिटेड की 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए पक्के एग्रीमेंट साइन कर लिए हैं। इस डील के बाद बादशाह मसाला पर अब डाबर इंडिया का मालिकाना हक हो जाएगा। बयान के अनुसार, बदशाह मसाला फिलहाल पिसे हुए मसालों, मिक्स मसालों और खाद्य प्रोडक्ट्स बनाकर बेचती और निर्यात करती है।

डाबर का फूड बिजनेस को 500 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का प्लान 

डाबर इंडिया ने शेयर बाजार को बताया है कि यह अधिग्रहण फूड सेक्टर की नई कैटेगरीज में प्रवेश करने के कंपनी के इरादों के अनुरूप है। इस डील के लिए बादशाह मसाला की वैल्यू 1152 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि बाकी 49 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पांच वर्षों के बाद किया जाएगा। कंपनी के अनुसार डाबर इंडिया तीन वर्षों में अपने फूड बिजनेस को 500 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का इरादा रखती है। 
विज्ञापन


सितंबर तिमाही में डाबर कंपनी का मुनाफा घटा 

बुधवार को जारी दूसरी तिमाही के रिजल्ट के अनुसार डाबर इंडिया के कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर 2.85 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर तिमाही का कंपनी का मुनाफा 490.86 करोड़ रहा है। वहीं, पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 505.31 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

रेवेन्यू में हुआ छह फीसदी का इजाफा

आंकड़ों के अनुसार कंपनी के रेवेन्यू में छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ये 2,986.49 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में ये आंकड़ा 2,817 करोड़ रुपये रहा था। सितंबर तिमाही के आंकड़ों के अनुसार डाबर के फूड्स एंड बेवरेजेस डिविजन ने 30 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। वहीं फूड्स बिजनेस ने 21 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें