फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency: हफ्ते भर में चमका ये क्रिप्टो, कीमतों में 70 फीसदी तक का आया उछाल, निवेशक हुए मालामाल

Wed, 20 Jul 2022 02:33 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Polygon क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 70 फीसदी तक का उछाल आया है। पहले इसे Matic Network के नाम से जाना जाता था। कीमतों में तेजी आने से इसमें निवेश करने वालों को मोटा मुनाफा हुआ है। 
विज्ञापन
पॉलिगॉन मैटिक क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी Polygon में बीते एक हफ्तों के दौरान 70 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में ही इस एनएफटी की कीमतों में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई है। Polygon में फिलहाल 85 प्रतिशत तक खरीदारी जबकि महज 15 प्रतिशत तक की बिकवाली देखने को मिल रही है। इस डिजिटल करेंसी में टिपिकल होल्ड टाइम 103 दिनों का देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि टिपिकल होल्ड टाइम उस अवधि को कहते हैं जितने दिनों तक निवेशक औसत रूप से एनएफटी को अपने पास होल्ड कर रखते हैं। वहीं, बात अगर वॉल्यूम की करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान Polygon क्रिप्टो के वॉल्यूम मे 37.7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल Polygon Crypto 74.30 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि Polygon अपने उच्चतम स्तर से अब भी 68.18 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। यह क्रिप्टो 233.50 रुपये का ऑल टाइम हाई लगा चुका है। कॉइनबेस के अनुसार लोकप्रियता के मामले में Polygon दसवें नंबर पर आता है। जबकि वॉल्यूम के मामले में यह 14 नंबर पर आता है। 

इथेरियम से जुड़ा है Polygon या Matic

आपको बता दें कि Polygon को पहले Matic Network के नाम से जाना जाता था। यह एक इथेरियम आधारित टोकन है जिससे  Polygon Network का संचालन होता है। यह इथेरियम का एक स्केलिंग सॉल्यूशन है। Polygon का लक्ष्य लेयर टू साइडचेन का इस्तेमाल करते हुए इथेरियम पर लेनदेन को तेज और सस्ता बनाना है।     
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं Polygon या Matic की खरीदारी 

आप कॉइनबेस या इसी तरह की अन्य क्रिप्टो लेन-देन करने वाली साइट्स पर जाकर Polygon या Matic की खरीदारी कर सकते हैं। चूंकि Polygon या Matic एथेरियम पर जारी किया गया एक ERC-20 टोकन है, इसे विभिन्न प्रकार के विकेन्द्रीकृत एक्सचेंजों जैसे कि Uniswap और Sushiswap का उपयोग करके भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही आप इथेरियम और Polygon की संपत्तियों का आपसी लेनदेन करने के लिए आधिकारिक Polygon Bridge का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहता है Polygon    

Polygon या Matic क्रिप्टोकरेंसी सोशल मीडिया पर भी खासा चर्चा में रहता है। 18 जुलाई 2022 के आंकड़ों के अनुसार ट्विटर (Twitter) और रेडिट (Reddit) पर किए गए कुल 1670491 सोशल मीडिया पोस्ट्स में कुल 15512 बार Polygon का जिक्र किया गया है। इस दौरान 13,946 यूनिक यूजर Polygon क्रिप्टो के बारे में चर्चा करते देखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें