फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency: एनएफटी बाजार में हरियाली, बिटकॉइन पांच प्रतिशत मजबूत, इथेरियम में भी तीन प्रतिशत की बढ़त

Fri, 14 Oct 2022 10:44 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cryptocurrency: दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल टोकन बिटकॉइन 5% से अधिक की मजबूती के साथ $ 19,088 पर के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। ईथर जो एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ा एनएफटी है, वह भी 3% बढ़कर 1,330 डॉलर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मामूली बढ़त नजर आ रही है। दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल टोकन बिटकॉइन 5% से अधिक की मजबूती के साथ $ 19,088 पर के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। CoinGecko के अनुसार, वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप आज भी 1 ट्रिलियन डाॅलर के नीचे है, हालांकि यह पिछले 24 घंटों में लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 969 बिलियन डॉलर हो गया है।

दूसरी ओर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर जो एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ा एनएफटी है, वह भी 3% बढ़कर 1,330 डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि डॉगकोइन की कीमत आज 3% से अधिक की मजबूती के साथ 0.06 डॉलर है।  शीबा इनु में भी 6% से अधिक की बढ़त दिख रही है और यह 0.000011 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बीते 24 घंटों के दौरान अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के कीमतों के प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है। क्योंकि अवलांचे, बिनेंस यूएसडी, पोलकाडॉट, कार्डानो, चेनलिंक, टीथर, एपकोइन, सोलाना, लिटकोइन, टेरा, स्टेलर, एक्सआरपी, ट्रॉन, यूनिस्वैप, कार्डानो, पॉलीगॉन आदि भी मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें