फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inflation Data: मई में मुद्रास्फीति घटकर 2.82 प्रतिशत, छह साल के निचले स्तर पर पहुंचा आंकड़ा

Thu, 12 Jun 2025 04:56 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Inflation Data: सरकारी आंकड़ों के अनुसार मई 2025 में महंगाई दर घटकर 2.82 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह छह साल का निचला स्तर है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी ने इसे प्रभावित किया। वहीं, अप्रैल 2025 में सीपीआई 3.16% पर आ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई 2025 में महंगाई दर घटकर छह साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार मई में खुदरा महंगाई दर 2.82 प्रतिशत दर्ज की गई। इसका मुख्य कारण सब्जियों, फलों और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) अप्रैल 2025 में 3.16 प्रतिशत पर आ गई। यह मई 2024 में 4.8 प्रतिशत थी। 

खाद्य मुद्रास्फीति एक प्रतिशत से कम 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, मई में खाद्य मुद्रास्फीति 0.99 प्रतिशत रही, जो एक वर्ष पूर्व के 8.69 प्रतिशत से काफी कम है। एनएसओ ने कहा कि "मई 2025 के महीने के दौरान हेडलाइन मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट मुख्य रूप से गिरावट आई। मई 2025 में खाद्य मुद्रास्फीति अक्टूबर 2021 के बाद सबसे कम है।

हेडलाइन मुद्रास्फीति क्या है?

हेडलाइन मुद्रास्फीति का अर्थ है किसी अर्थव्यवस्था में सभी वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में कुल वृद्धि। इसे आम तौर पर सीपीआई या अन्य मूल्य सूचकांकों का उपयोग करके मापा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें