फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Current Account: चालू खाते का घाटा कम होकर जीडीपी का 2.2 प्रतिशत रहा, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश घटकर 2.1 अरब डॉलर

Sat, 01 Apr 2023 07:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू खाता घाटा 2022-23 की दूसरी तिमाही में 30.9 अरब डॉलर या जीडीपी का 3.7 फीसदी रहा था।
विज्ञापन
जीडीपी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 देश का चालू खाता घाटा 2022-23 की अक्तूबर-दिसंबर यानी तीसरी तिमाही में घटकर 18.2 अरब डॉलर या जीडीपी का 2.2 फीसदी रह गया। व्यापार घाटे में कमी से चालू खाता घाटे (कैड) में गिरावट आई है। यह वैश्विक व्यापार के मोर्चे पर देश की स्थिति को बताता है।
विज्ञापन


आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू खाता घाटा 2022-23 की दूसरी तिमाही में 30.9 अरब डॉलर या जीडीपी का 3.7 फीसदी रहा था। केंद्रीय बैंक ने कहा, 2022-23 की दूसरी तिमाही में व्यापार घाटा 78.3 अरब डॉलर से घटकर 72.7 अरब डॉलर पर आ गया। मजबूत सेवाओं व निजी हस्तांतरण प्राप्तियों से भी समर्थन मिला। 

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश घटकर 2.1 अरब डॉलर
दिसंबर तिमाही में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश घटकर 2.1 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में 4.6 अरब डॉलर था। वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में शुद्ध विदेशी पोर्टफोलियो निवेश 4.6 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 5.8 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी हुई थी। प्राथमिक आय खाते से शुद्ध खर्च सालाना आधार पर बढ़कर 12.7 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन


राजकोषीय घाटा पूरे साल के 82.8% पर
केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा फरवरी के अंत में पूरे साल के लक्ष्य का 82.8 फीसदी तक हो गया। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 में अप्रैल-फरवरी के दौरान राजकोषीय घाटा 14.53 लाख करोड़ रुपये रहा। 2021-22 की समान अवधि में यह पूरे साल के संशोधित अनुमान (आरई) का 82.7 फीसदी था। सरकार को 2022-23 में घाटा 17.55 लाख करोड़ या जीडीपी का 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में शुद्ध कर संग्रह 17,32,193 करोड़ या 83 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें