फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम, कॉर्पोरेट टैक्स में मिलेगी छूट

Wed, 21 Aug 2019 10:47 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि को बढ़ावा देने के सरकार बड़ा एलान कर सकती है
  • सरकार कॉर्पोरेट सेक्टर को बड़ी राहत देने पर विचार कर रही है
  • भारत उन देशों में से हैं, जहां कॉर्पोरेट टैक्स की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कई कदम उठाती आई है। अब सरकार इस दिशा में कॉर्पोरेट सेक्टर को बड़ी राहत देने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि एक सरकारी पैनल ने सरकार से कॉर्पोरेट टैक्स को सभी कंपनियों के लिए 30 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी तक करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


बता दें कि बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने 400 करोड़ से ज्यादा के टर्नओवर वाली कंपनियों को राहत देने की बात कही थी। 


यह भी पढ़ें: ओरिएंटल बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी, लोन को लेकर किया ये एलान
विज्ञापन



केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के सदस्य अखिलेश रंजन की अध्यक्षता वाले पैनल ने हाल में ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस संबंध में रिपोर्ट भी सौंपी थी। इस रिपोर्ट को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है और इस संबंध में पूछे जाने पर वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है।

भारत में कॉर्पोरेट टैक्स की दर सबसे अधिक

भारत उन देशों में से हैं, जहां कॉर्पोरेट टैक्स की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है। भारत में इस समय घरेलू कंपनियों को 30 फीसदी और विदेशी कंपनियों को 40 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स देना पड़ता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें