फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corporate Social Responsibility: सरकार का दावा- 60% शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामीण विकास पर किया गया खर्च

Mon, 18 Jul 2022 07:17 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की ओर से लोकसभा में बताया गया है कि बीते सात वर्षों के दौरान कंपनियों ने सीएसआर की राशि का 33 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में खर्च किया है।
विज्ञापन
corporate affairs ministry - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की अलग-अलग कंपनियों ने बीते साल सात वर्षों के दौरान अपनी सीएसआर की राशि का 60 प्रतिशत शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यकलापों पर खर्च किया है। सोमवार को लोकसभा में एक लिखित सवाल का जवाब देते हुए कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इस बात की जानकार दी है। 

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से यह भी बताया गया है कि इस अवधि के दौरान कुल सीएसआर की राशि का 33 प्रतिशत कंपनियों ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में खर्च किया है। 

आपको बता दें कि कंपनीज एक्ट, 2013 के अनुसार देश में एक विशेष तरह की प्रॉफिट मेकिंग कपनियों को अपने तीन वर्षों के औसत शुद्ध मुनाफे (Average Net Profit) का दो प्रतिशत सीएसआर (Corporate Social Responsibilty) के तहत सामाजिक कार्यों पर खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन


कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लोकसभा में एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए यह भी कहा है कि सरकार सरकार किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र या गतिविधि में खर्च करने के लिए कंपनियों को कोई विशेष निर्देश जारी नहीं करती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें