फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी का असर: 'डिज्नी' अभी और 11000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी

Sat, 31 Oct 2020 04:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
11000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। वैश्विक स्तर पर सभी कारोबार प्रभावित हुए हैं, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है। महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में लाखों लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। अब कोरोना वायरस संकट के चलते वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड 11,000 कर्मचारियों की और छंटनी करेगी। 

विज्ञापन


11,350 कर्मचारियों का बनाया संगठन 
इसके बाद कंपनी के फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट में महामारी की वजह से नौकरी गंवाने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 18,000 हो जाएगी। डिज्नी वर्ल्ड के 11,350 कर्मचारियों ने एक संगठन बनाया है। इसमें अधिकतर अंशकालिक कर्मचारी हैं। कंपनी ने इन कर्मचारियों के स्थानीय और राज्य स्तरीय नेताओं को लिखे पत्र में कहा कि वह इन कर्मचारियों की इस साल के अंत तक छंटनी कर देगी। 

पिछले माह किया था 28,000 नौकरियां खत्म करने का निर्णय 
कंपनी के अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि फ्लोरिडा में संघ से बाहर वाले 6,400 कर्मचारियों की छंटनी भी की जाएगी। इस साल की शुरुआत में डिज्नी वर्ल्ड में काम करने वाले 720 कलाकार और गायक को नौकरी से निकाल दिया गया था। इन कलाकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रमिक संगठन एक्टर्स इक्विटी एसोसिएशन के मुताबिक नौकरी से निकाले जाने की वजह कंपनी के फ्लोरिडा रिसॉर्ट में कई लाइव मनोरंजन शो का रद्द हो जाना है। 
विज्ञापन


वाल्ट डिज्नी ने पिछले महीने फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में अपनी पार्क इकाई से 28,000 नौकरियां खत्म करने का निर्णय किया था। यह पूरी कवायद उसकी इसी योजना का हिस्सा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें