फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना राहत: स्पाइसजेट पांच दिन पहले तक टिकट में बदलाव पर नहीं लेगी अतिरिक्त पैसा

Sat, 17 Apr 2021 09:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पहले यह छूट सात दिन पहले कराए गए परिवर्तन पर थी
  • सिर्फ एक बार ले सकेंगे इस छूट का लाभ
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के निजी क्षेत्र की विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए नई पेशकश की है। वह यात्रा के पांच दिन पहले तक टिकट की तारीख या समय में कराए गए बदलाव के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी। 

विज्ञापन


पहले यह छूट कम से कम सात दिन पहले कराए गए फेरबदल पर थी। स्पाइसजेट ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह नई पेशकश की। इसके तहत 17 अप्रैल से 15 मई के बीच सीधी घरेलू उड़ानों की यात्रा के लिए 17 अप्रैल से 10 मई के बीच टिकट बुक कराने वाले यात्री एक बार शुल्क में छूट ले सकते हैं।

महाराष्ट्र और दिल्ली जैसी जगहों पर कोविड-19 संक्रमण के कारण आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन लागू हो रहे हैं। एयरलाइनें नहीं चाहती हैं कि यात्रियों को इसके कारण टिकट रद्द करना पड़े। इसीलिए वे यात्रा की तारीख और समय में नि:शुल्क परिवर्तन कराने की छूट प्रस्तुत कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें