फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Core Sector Output: आठ बुनियादी क्षेत्रों में सितंबर महीने के दौरान उत्पादन बढ़ा, आंकड़े जारी किए गए

Mon, 31 Oct 2022 05:54 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Core Sector Output: आठ बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों के उत्पादन में सितंबर महीने के दौरान 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वर्ष इस महीने में यह आंकड़ा 5.4 प्रतिशत था। आठ बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों के अंतर्गत  कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र आते हैं। 
विज्ञापन
Manufacturing In India - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों में सितंबर महीने में उत्पादन बढ़ा है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोयला, उर्वरक, सीमेंट और ऊर्जा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण आठ बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों के उत्पादन में सितंबर महीने के दौरान 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वर्ष इस महीने में यह आंकड़ा 5.4 प्रतिशत था। अगस्त में आठ बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों में उत्पादन वृद्धि  दर 4.1 प्रतिशत थी।

बता दें कि आठ बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों के अंतर्गत  कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र आते हैं। चालू वित्त वर्ष मेंं अप्रैल से सितंबर महीने के दौरान इन क्षेत्रों में उत्पादन वृद्धि दर 9.6 प्रतिशत थी, जबकि एक वर्ष पहले यह आंकड़ा 16.9 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें