फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई महीने में घटकर 3.15 प्रतिशत पर आई

Tue, 13 Aug 2019 06:30 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खुदरा मुद्रास्फीति
विज्ञापन
खाद्य सामग्री के महंगा होने के बावजूद खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में इससे पूर्व महीने के मुकाबले मामूली घटकर 3.15 प्रतिशत पर आ गई। 
विज्ञापन


सरकार द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर जून में 3.18 प्रतिशत तथा पिछले साल जुलाई में 4.17 प्रतिशत थी।
विज्ञापन


केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े के अनुसार खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर जुलाई में 2.36 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व महीने में 2.25 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है।
विज्ञापन


खुदरा मुद्रास्फीति आरबीआई के संतोषजनक स्तर से नीचे है। सरकार ने केंद्रीय बैंक को खुदरा महंगाई दर चार प्रतिशत के दायरे में रखने का लक्ष्य दिया है।

रिजर्व बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर नजर रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें