फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPI: कृषि और ग्रामीण मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में नवंबर में 5-5 अंकों की वृद्धि, आंकड़े जारी

Mon, 23 Dec 2024 05:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CPI: कृषि मजदूरों (सीपीआई-एएल) और ग्रामीण मजदूरों (सीपीआई-आरएल) के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ने नवंबर में 5 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई, जो क्रमशः 1320 और 1331 के स्तर पर पहुंच गया। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मजदूरों (सीपीआई-एएल) और ग्रामीण मजदूरों (सीपीआई-आरएल) के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ने नवंबर में 5 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई, जो क्रमशः 1320 और 1331 के स्तर पर पहुंच गया। नवंबर महीने के लिए सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित साल-दर-साल मुद्रास्फीति दर क्रमशः 5.35 प्रतिशत और 5.47 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन


नवंबर 2023 में यह 7.37 प्रतिशत और 7.13 प्रतिशत थी। अक्तूबर 2024 के इसी आंकड़े सीपीआई-एएल के लिए 5.96 प्रतिशत और सीपीआई-आरएल के लिए 6.00 प्रतिशत थे। सभी उप-सूचकांक- भोजन; पान सुपारी; ईंधन और प्रकाश; कपड़े, बिस्तर और जूते; और विविध- कृषि और ग्रामीण दोनों मजदूरों के लिए नवंबर में बढ़ोतरी हुई।

सीपीआई-एएल का उपयोग मूल रूप से विभिन्न राज्यों में कृषि श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी को संशोधित करने के लिए किया जाता है। सीपीआई-एएल का वर्तमान आधार 1986-87 है। अन्य उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों की तरह, कृषि मजदूरों के उपभोग पैटर्न में भी पिछले कुछ वर्षों में बदलाव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें