फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री 2025 तक करेगी 1.48 लाख करोड़ का कारोबारः रिपोर्ट

Fri, 22 Nov 2019 08:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग का आकार साल 2024-25 तक दोगुना होकर 1.48 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि ग्रामीण खपत में वृद्धि, खुदरा की बढ़ती पहुंच, ब्रांडों और उत्पादों के मूल्यों की एक बड़ी रेंज के कारण इसमें तेजी देखने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सियेमा और फ्रॉस्ट एंड सुलिवन की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, 2018-19 में उद्योग का कुल बाजार आकार 76,400 करोड़ रुपये था, जिसमें घरेलू विनिर्माण का योगदान 32,200 करोड़ रुपये का था। इस रिपोर्ट में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, टीवी और ऑडियो उपकरण शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019 के लिए इस परियोजना में शामिल पांच श्रेणियों का कुल बाजार का आकार 76,400 करोड़ है और इस बाजार के 11.7 प्रतिशत की सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में 2024-25 में एयर कंडीशनिंग बाजार का आकार 2018-19 के 65 लाख से 165 लाख यूनिट तक बढ़ने की उम्मीद है, जबकि रेफ्रिजरेटर  खंड में 2018-19 की 145 लाख इकाइयों की तुलना में 275 लाख यूनिट तक उत्पादन बढ़ सकता है। इसी तरह टीवी बाजार का आकार 2018-19 की 175 लाख की तुलना में 2024-25 में बढ़कर 284 लाख यूनिट हो सकता है और वाशिंग मशीन खंड में 2018-19 की 70 लाख यूनिट से अगले पांच सालों में 126 लाख यूनिट तक हो सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें