फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress on Economy: अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, चिंता- तीन वर्ष में सिर्फ तीन फीसदी विकास दर

Fri, 02 Sep 2022 02:31 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Congress on Economy: कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2019-20 में अर्थव्यवस्था 35.85 लाख करोड़ रुपये थी और अब 36.85 लाख करोड़ रुपये है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था में तीन प्रतिशत से भी कम की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के आर्थिक वृद्धि के आंकड़े जारी होने के बाद सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा है कि पिछले तीन वर्ष के दौरान विकास दर तीन प्रतिशत से भी कम है। गौरव वल्लभ ने कहा कि अगर कोरोना के पहले के स्तर से तुलना करें तो पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 2.8 प्रतिशत रही। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2019-20 में अर्थव्यवस्था 35.85 लाख करोड़ रुपये थी और अब 36.85 लाख करोड़ रुपये है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था में तीन प्रतिशत से भी कम की वृद्धि हुई है। ऐसे में इकोनॉमी को फिर से गति देने की जरूरत है। 

कांग्रेस नेता ने कहा है कि कृषि और सेवा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 13.5% रही। यह पिछली चार तिमाही में सबसे अधिक है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था में सुधार करने के बजाय विपक्षी दलों को रीसेट करने में जुटी है। इससे देश की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें