West Bengal: राज्य में शनिवार सुबह सात बजे पंचायत चुनाव शुरू होने के बाद से दोपहर तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और मध्यरात्रि से चुनाव संबंधी कथित हिंसा में तीन अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में पंचायत चुनावों के दौरान नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
कांग्रेस नेता कौस्तव बागची ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन देकर उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया है जिसमें पश्चिम बंगाल में हिंसा और हत्याओं के कारण शनिवार को होने वाले पंचायत चुनावों को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
राज्य में शनिवार सुबह सात बजे पंचायत चुनाव शुरू होने के बाद से दोपहर तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और मध्यरात्रि से चुनाव संबंधी कथित हिंसा में तीन अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में पंचायत चुनावों के दौरान नौ लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को तत्काल सुनवाई के लिए एक विशेष पीठ के गठन की मांग करते हुए बागची ने कहा कि उन्होंने प्रधान न्यायाधीश को एक प्रतिवेदन दिया है।
उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा है कि राज्य में जारी पंचायत चुनावों को अमान्य घोषित किया जाए। कांग्रेस नेता कौस्तव बागची ने कहा, ''मैंने प्रार्थना की है कि अदालत हिंसा और हत्याओं तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय के पूर्व के आदेशों के उल्लंघन का स्वत: संज्ञान ले।"