फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Competition Law: संसदीय समिति ने प्रतिस्पर्धा कानून में बदलावों से जुड़े सुझाव दिए, जानें कब पेश हुआ विधेयक

Tue, 13 Dec 2022 05:24 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Competition Law: प्रतिस्पर्धा कानून (संशोधन) विधेयक, 2022 को बीते 5 अगस्त को संसद में पेश किया गया था, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने सीसीआई के लिए एक मामले पर प्रथम दृष्टया राय बनाने के लिए वर्तमान समयसीमा को 30 दिनों से घटाकर 20 दिन करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक संसदीय पैनल ने मंगलवार को प्रतिस्पर्धा कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक में कई बदलावों की सिफारिश की है। लोकसभा में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में संसदीय स्थायी समिति ने यह भी कहा कि "वर्तमान प्रथम दृष्टया आदेश पारित करने की स्थिति अपरिवर्तित रहनी चाहिए"। प्रतिस्पर्धा कानूर (संशोधन) विधेयक, 2022 को बीते 5 अगस्त को संसद में पेश किया गया था, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने सीसीआई के लिए एक मामले पर प्रथम दृष्टया राय बनाने के लिए वर्तमान समयसीमा को 30 दिनों से घटाकर 20 दिन करने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही संयुक्त रूप से अप्रूवल जारी करने की समयसीमा भी 210 दिनों से घटाकर 150 दिन करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें