फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में कंपनियों ने IPO से जुटाए 25000 करोड़ रुपये, जानिए 2021 में कैसा रहेगा बाजार

Mon, 30 Nov 2020 02:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
रुपये - फोटो : PTI
विज्ञापन

तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने इस साल अब तक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। समीक्षाधीन अवधि में आईपीओ बाजार की गहराई बढ़ी है और विविध क्षेत्रों की कंपनियां बाजार में उतरी हैं। 

विज्ञापन


12 आईपीओ के जरिए जुटाई गई इतनी रकम
अब फार्मा, दूरसंचार, आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनियां भी आईपीओ बाजार में उतर रही हैं। शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2020 में 12 आईपीओ के जरिए करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। 

पिछले साल जुटाए थे 12,362 करोड़ रुपये
2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस साल यानी 2020 में अबतक कंपनियों ने आईपीओ से 25,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 
विज्ञापन


दो दिसंबर को खुलेगा बर्गर किंग का आईपीओ 
यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा क्योंकि बर्गर किंग का 810 करोड़ रुपये का आईपीओ दो दिसंबर को खुलने जा रहा है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि इस साल आईपीओ के जरिए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक राशि जुटाई गई है। 

बाजार को लेकर रुचि दिखा रहे हैं निवेशक 
इसकी प्रमुख वजह है कि अर्थव्यवस्था में गिरावट के बावजूद कंपनियां और खुदरा निवेशक प्राथमिक बाजार को लेकर रुचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा कंपनियां अनिश्चितताओं की वजह से भी अपनी आगे की जरूरतों के लिए पूंजी जुटाना चाहती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें