फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: 'कर्मचारियों की शैक्षिक योग्यता का सत्यापन होगा जरूरी', नौकरी देने वाली कंपनियों को निर्देश

Wed, 01 Mar 2023 07:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

सिंगापुर के जनशक्ति मंत्रालय (एमओएम) ने कंपनियों को निर्देश दिया है। इनमें कहा गया है कि नौकरी देने वाली कंपनी को डिप्लोमा स्तर की योग्यता और उससे ऊपर के आवेदकों की योग्यता के संबंध में तीसरे पक्ष द्वारा सत्यापित प्रमाण जमा करना होगा।
विज्ञापन
सिंगापुर - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में विदेशी नागरिकों को रोजगार पास (ईपी) के आधार पर नौकरी पर रखने वाली कंपनियों को सितंबर से उनकी शैक्षणिक योग्यता का सत्यापन करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में सिंगापुर के जनशक्ति मंत्रालय (एमओएम) के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इनमें कहा गया है कि सिंगापुर के जनशक्ति मंत्रालय (एमओएम) ने कहा है कि सिंगापुर की जो कंपनियां रोजगार पास (ईपी) पर विदेशी नागरिकों को नियुक्त करना चाहती हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी शैक्षणिक योग्यता प्रामाणिक हो। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सिंगापुर के जनशक्ति मंत्रालय (एमओएम) ने यह निर्देश उन खबरों के सामने आने के बाद जारी किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि एक भारतीय विश्वविद्यालय लोगों को नकली डिग्री बेच रहा था और उसकी डिग्री के आधार पर लोग सिंगापुर में नौकरी कर रहे थे। इससे पहले, 2021 में सिंगापुर के जनशक्ति मंत्रालय (एमओएम) ने हिमाचल प्रदेश राज्य में मानव भारती विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले 23 विदेशियों की जांच की थी। जिसमें दो लोगों को उनके रोजगार पास (ईपी) के आवेदन में गलत जानकारी देने के लिए जेल भेजा गया था, जबकि 19 को सिंगापुर में स्थायी रूप से काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

रिपोर्ट्स में सिंगापुर के जनशक्ति मंत्रालय (एमओएम) के हवाले से बताया कि नौकरी देने वाली कंपनी को डिप्लोमा स्तर की योग्यता और उससे ऊपर के आवेदकों की योग्यता के संबंध में तीसरे पक्ष द्वारा सत्यापन प्रमाण जमा करना होगा। इस संबंध में जनशक्ति मंत्री टैन सी लेंग ने बुधवार को वहां की संसद में कहा कि आज नौकरी देने वाली कंपनी भर्ती से पहले अपने उम्मीदवार की योग्यता की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सिंगापुर में इस मामले में जांच तब शुरू की गई जब एमओएम को सतर्क किया गया कि भारत सरकार फर्जी डिग्री बेचने के लिए विश्वविद्यालय की जांच कर रही है। इनमें यह भी कहा गया है कि सत्यापन की आवश्यकता पूरकता आकलन फ्रेमवर्क (कम्पास) के माध्यम से लागू की जाएगी। इसे बीते साल घोषित किया गया था। इसे इस साल सितंबर में नए आवेदनों के लिए लागू किया गया है। कम्पास के तहत, एक ईपी एप्लिकेशन को चार विशेषताओं और दो बोनस मानदंडों के आधार पर अंक दिए जाएंगे।  आवेदन पास करने के लिए न्यूनतम 40 अंक चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें